सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। वह अपने पोस्ट के जरिये सुशांत को याद कर रही हैं और लोगों को मेसेज भी दे रही हैं। बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने कुछ वॉट्सऐप चैट वायरल किए थे। इनमें सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के बीच अनबन की बात सामने आई थी। अब श्वेता ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें सुशांत अपनी बहनों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।सुशांत इस वीडियो में आर्मी मेस में खाना खाते दिख रहे हैं। आर्मी अफसर उनसे उनके परिवार के बारे में पूछते हैं। इस पर वह जवाब देते हैं, मेरा परिवार, मेरी 4 बहनें और सब पढ़ने में बहुत तेज हैं। इस पर एक फीमेल की आवाज आती है कि सर जिसकी चार बहनें हों वह इतनी परफेक्ट रोटी बना रहा है, मतलब बहनों ने खूब काम करवाया है। (सुशांत का एक रोटी बनाते हुए वीडियो भी आ चुका है) इस पर सुशांत कहते हैं, जिसकी 4 बहनें हों वही रोटी बना पाता है।
सुशांत कहते हैं मैंने जितना कुछ सीखा है, जो भी मुझे आता है, कार चलाना बाइक चलाना, क्रिकेट चलाना, फिजिक्स वगैरह, पढ़ाई वगैरह वो सब। मैं बोलने के लिए नहीं बोल रहा है। मेरी बड़ी बहन नीतू की वजह से है। वह डॉक्टर थीं पर अब प्रैक्टिस नहीं करतीं।
सुशांत आगे बताते हैं, दूसरी वाली क्रिकेट खेलती थीं, प्रफेशनल लेवल पर। क्रिकेट खेलना, बाइक चलाना सब उनसे सीखा। उनका नाम मीतू है। प्रियंका लॉयर हैं और श्वेता फैशन डिजाइनर हैं। हम सब बहुत क्लोज फ्रेंड्स हैं। हम लोग सारे गॉसिप्स वगैरह साथ में करते हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kArGKd
0 Comments