सुशांत की मौत के दिन महेश ने किया था रिया को मेसेज

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच चैट सुर्खियों में है। सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने महेश को बताया था कि वह सब खत्म करके आई हैं। उन दोनों के बीच का यह चैट सोशल मीडिया पर वायरल है। इस बीच 14 जून यानी सुशांत की मौत वाले दिन भी महेश भट्ट ने रिया को मेसेज किया था।

Rhea Chakraborty और Mahesh Bhatt के बीच के चैट काफी वायरल हैं। 8 जून के बाद अब उनका 14 जून का स्क्रीनशॉट सामने आया है। इसमें महेश भट्ट की तरफ से 1 मेसेज और 2 वॉट्सऐप कॉल दिख रहे हैं।


14 जून को महेश भट्ट ने किया था मेसेज

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच लीक हुए चैट सुर्खियों में हैं। सुशांत की फैमिली के वकील विकास सिंह ने भी इस बात पर हैरानी जताई थी कि ये चैट कैसे बाहर आए और इनसे रिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब एक न्यूज पोर्टल को रिया के वॉट्सऐप के और स्क्रीनशॉट्स हाथ लगे हैं। इनमें दिखाई दे रहा है कि सुशांत की मौत की खबर आने के बाद महेश भट्ट ने रिया को मेसेज किया था।



शाम को हैं 2 वॉट्सऐप कॉल भी
शाम को हैं 2 वॉट्सऐप कॉल भी

14 जून को 2.35 पर रिया को महेश भट्ट का मेसेज है, 'कॉल मी'। इसके बाद शाम 4 और 5 बजे महेश भट्ट के 2 वॉट्सऐप कॉल भी दिख रहे हैं जो रिया ने नहीं पिक किए।



8 जून की चैट हुई थी वायरल
8 जून की चैट हुई थी वायरल

पुराने स्क्रीनशॉट्स में रिया ने 8 जून को महेश भट्ट को मेसेज किया था कि वह मूव-ऑन कर चुकी हैं। इस चैट से ये भी पता चल रहा था कि महेश भट्ट ने उनको ऐसा करने की सलाह दी थी।



चैट से झूठी साबित हुईं रिया
चैट से झूठी साबित हुईं रिया

वहीं सुशांत के फैमिली वकील का कहना है कि ये चैट रिया के बयान के उलट है। रिया ने अपने बयान में कहा था कि वह सुशांत के कहने पर घर छोड़कर आई थीं। उन्होंने ब्रेकअप की बात नहीं बताई थी बल्कि कहा था कि वह कुछ दिन के लिए गई थीं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aU0l1q

Post a Comment

0 Comments