Ganesh Chaturthi: Kamya Punjabi brings ganapati bappa home shares picture हर साल की तरह इस बार भी काम्या पंजाबी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आई हैं। इस बार वह पति शलभ और दो बच्चों के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रही हैं।
तस्वीरों में काम्या पंजाबी का महाराष्ट्रीयन अवतार फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। फोटो में मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे गणपति बप्पा की प्रतिमा है। काम्या ने तस्वीर को कैप्शन दिया है, 'मां और बेटा दोनों साथ साथ।'
हाल ही हुई है काम्या-शलभ की शादी
काम्या पंजाबी ने हाल ही शलभ डांग के शादी की है। यह दोनों की ही दूसरी शादी है। लॉकडाउन में दोनों पति-पत्नी को साथ वक्त बिताने का पूरा मौका मिला है और दोनों इसका खूब आनंद भी ले रहे हैं।
बच्चों के साथ खुशियों का त्योहार
सोशल मीडिया पर काम्या और शलभ दोनों ही काफी ऐक्टिव हैं। शलभ और काम्या के पहले से ही एक-एक बच्चे हैं। काम्या की एक बेटी है और शलभ एक बेटे के पिता हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2FFPfBq
0 Comments