बॉलिवुड ऐक्टर के बेटे पिछले दिनों अपनी वेब सीरीज 'अ सूटेबल बॉय' के प्रमोशन में बिजी थे। इस वेब सीरीज में तब्बू, ईशान खट्टर और राम कपूर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। अब खबर आ रही है कि विवान शाह पॉजिटिव पाए गए हैं। एक सोर्स ने ई टाइम्स को यह खबर कन्फर्म की है। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते विवान में वायरस के लक्षण देखे गए थे और तभी से उनकी तबीयत खराब थी। बाद में टेस्ट में यह कन्फर्म हो गया कि विवान कोविड-19 पॉजिटिव हैं। इसके बाद से विवान आइसोलेशन में चले गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। विवान ने खुद भी खुद के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर कन्फर्म की है। गौरतलब है कि विवान से पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन राणे जैसे फिल्म स्टार्स को भी कोरोना हो चुका है। बता दें कि विवान ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'सात खून माफ' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह शाहरुख खान, सोनू सूद, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और बमन ईरानी के साथ फिल्म 'हैपी न्यू इयर' में दिखाई दिए थे। विवान की आने वाली फिल्म 'कोट' जल्द ही रिलीज हो सकती है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/386dYLo
0 Comments