बॉलिवुड में इस समय शादियों का माहौल चल रहा है। साल 2020 में इंडस्ट्री के कई सिलेब्स ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है यानी कुछ शादी के बंधन में बंधे हैं या कुछ ने सगाई की है। अब इस लिस्ट में वेटरन ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे का नाम जुड़ गया है। प्रियांक शर्मा ने प्रड्यूसर करीम मोरानी की बेटी से सगाई कर ली है। श्रद्धा कपूर के कजिन हैं प्रियांक शर्मा प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रियांक शर्मा ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कजिन हैं। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। दुनिया में मेरे दो सबसे फेवरेट लोग शादी करने जा रहे हैं। मुबारक हो।' प्रियांक शर्मा की फिल्में बताते चलें कि प्रियांक शर्मा ने साल 2013 में फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। वह साल 2020 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'सब कुशल मंगल' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में रवि किशन की बेटी रीवा ने डेब्यू किया था। शजा मोरानी हैं असिस्टेंट डायरेक्टर इससे पहले करीम मोरानी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा था, 'हां, शजा और प्रियांक जनवरी या फरवरी में शादी करेंगे।' बता दें कि शजा मोरानी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'ऑलवेज कभी कभी' और 'हैपी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37JNBKA
0 Comments