करीना कपूर ने अनिल कपूर को किया बर्थडे विश, जिसमें कर डाली है खुद की भी तारीफ

अनिल कपूर के 64वें बर्थडे पर आज इंडस्ट्री के कलाकारों से खूब विश मिल रहे हैं। माधुरी दीक्षित से लेकर करीना कपूर तक ने सोशल मीडिया पर उनके लिए बर्थडे पर खास संदेश दिया है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनिल कपूर के साथ एक शानदार तस्वीर शेयर की है। करीना इस तस्वीर में अपने को-स्टार अनिल कपूर के साथ दबंग अंदाज़ में नजर आ रही हैं। इंस्टा स्टोरी पर फिल्म 'टशन' से अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। करीना ने लिखा है, 'हैपी बर्थडे अनिल जी... मेरे हमेशा से फेवरेट। हम हमेशा अपना बेस्ट शॉट देते रहें, लाइफ में भी और कैमरे के सामने भी। हमेशा शानदार।' इसी के साथ उन्होंने अनिल कपूर के लिए लेजंड लिखते हुए इसे हैशटैग भी किया है। यहां बता दें कि अनिल कपूर इस वक्त चंडीगढ़ में हैं और वरुण धवन व कियारा आडवाणी के साथ अगली फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे हैं। वरुण और नीतू कपूर ने कोरोना से ठीक होने के बाद फिल्म क्रू को जॉइन किया है। बीती रात वहीं सेट पर ही सेलिब्रेट किया गया, जहां फिल्म से जुड़े सभी लोग वहां मौजूद थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2M1mkuN

Post a Comment

0 Comments