VIDEO: सड़क पर सेंटा बन घूम रहीं जरीन खान को नहीं पहचाने लोग, क्रिसमस पर बांटी खुशियां

सलमान खान की हिरोइन का दिल बहुत बड़ा। इसकी एक झलक क्रिसमस पर देखने को मिली। जरीन खान ने सेंटा का गेटअप बनाकर जरुरतमंद बच्चों को तोहफे दिए। उनका ये अच्छा काम सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत रहा है। उनके लिए इन छोटे बच्चों के चेहरे की मुस्कान किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं। सेंटा बनकर पहुंचीं लोगों के बीच जरीन खान ने क्रिसमस डे पर सेंटा बनकर बच्चों को तोहफे बांटे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस वीडियो के साथ मेसेज है, मैंने तय किया कि मैं यह क्रिसमस थोड़ा अलग तरह से सेलिब्रेट करूंगी। हर साल क्रिसमस पर हम पार्टी में जाते, बढ़िया खाना खाते और मजे करके दिन बिता देते थे। इस साल मैंने सोचा कि क्यों ना खुशियां बांटी जाएं। इस क्रिसमस चलिए हम सब अपने उन साथियों के बीच खुशियां बांटें जो ये खुशी का त्योहार सेलिब्रेट नहीं कर पाते। क्रिसमस है जरीन का फेवरिट त्योहार जरीन खान पहले भी हमेशा सोसायटी के लिए कुछ न कुछ करती रही हैं। इस वीडियो जरीन की मां भी दिखाई दी हैं। वह जरीन को हग करती नजर आईं। जरीन तैयार होकर अपना सेंटा लुक अपने नाना को भी दिखाया। जरीन ने वीडियो में बताया कि क्रिसमस उनका फेवरिट त्योहार है। बचपन में उनके पड़ोसी कैथलिक थे तो इस त्योहार की खूब धूम होती थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nTUGxN

Post a Comment

0 Comments