मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के लिए बनाया खाना, ऐक्टर ने सोशल मीडिया पर दिखाई झलक

बॉलिवुड के चर्चित कपल में से एक और इस समय गोवा में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में दोनों ने नए साल का एक साथ स्वागत किया था। मलाइका अरोड़ा लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने से जुड़े अपडेट्स दे रही हैं। अब अर्जन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि ऐक्ट्रेस ने उनके लिए स्वादिष्ट भोजन बनाया है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी खाने की एक झलक शेयर की है। इसके साथ उन्होंने बताया है कि ये डिलीशियस संडे मील उनके लिए मलाइका अरोड़ा ने बनाया है। मलाइका अरोड़ा ने साल 2021 के पहले दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। उसमें वह अर्जुन कपूर के कंधे पर हाथ डाले बैठी हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा है, 'यह नई भोर है, नया दिन है, यह नया साल है 2021।' बताते चलें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने बीते साल दिवाली एक साथ धर्मशाला में सेलिब्रेट की थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों को कोरोना हुआ था। दोनों साथ में क्वॉरंटीन थे। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में बताया था कि अर्जुन कपूर बहुत एंटरटेनिंग हैं। वह उनके साथ हमेशा क्वॉरंटीन रहना चाहती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nhTlA5

Post a Comment

0 Comments