प्रियंका चोपड़ा के लिए बनाते हैं निक जोनस अपने गाने, बोले- लव लेटर जैसे होते हैं

इंटरनैशनल स्टार्स और की दुनियाभर में करोड़ों की फैन फॉलोइंग है। हमेशा चर्चा में रहने वाले इस कपल का प्यार एक-दूसरे के लिए देखते ही बनता है। दोनों अक्सर अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे के लिए प्यार भी जताते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' के लिए चर्चा में थीं। अब उनके पति निक जोनस अपने नए गाने '' के लिए चर्चा में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में निक जोनस ने कहा कि वह ज्यादातर गाने प्रियंका चोपड़ा के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा, 'प्रियंका को मेरे गाने पसंद आते हैं। मेरे ज्यादातर गाने उनके लिए लव लेटर की तरह होते हैं। जब मुझे लगता है कि मेरे शब्द म्यूजिक के बिना अधूर हैं तो मैं स्टूडियो चला जाता हूं। प्रियंका को इससे खुशी मिलती है और यही मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।' निक ने बताया कि वह गानों के जरिए अपनी भावनाएं शेयर करते हैं। निक ने याद करते हुए बताया कि जब प्रियंका यूके में शूटिंग कर रही थीं और कुछ महीनों तक उनसे दूर थीं तो उन्होंने अपनी फीलिंग्स को गानों के रूप में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वैसे प्रियंका के लिए ही निक जोनस की भावनाएं ऐसी नहीं हैं। प्रियंका ने भी निक जोनस के बारे में बहुत सी बातें अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में लिखी हैं। इस किताब में प्रियंका ने निक से अपनी पहली मुलाकात से लेकर अलग-अलग मौकों पर घटी घटनाएं दिलचस्प तरीके से बताई हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3r0qPWa

Post a Comment

0 Comments