करीना कपूर की वजह से सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच हुई थी अनबन?

बॉलिवुड के सबसे अच्छे डायरेक्टर्स में एक माने जाने वाले संजय लीला भंसाली ने अपने करियर में बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी हैं। संजय लीला भंसाली का 24 फरवरी 2021 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। भंसाली ने अपने करियर में सलमान खान के साथ 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सांवरिया' जैसी फिल्में बनाई है। इनमें से 'हम दिल दे चुके सनम' को तो आज भी काफी पसंद किया जाता है। हालांकि कहा जाता है कि एक बार सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच काफी अनबन भी हो गई थी।

एक समय था जबकि सलमान खान और संजय लीला भंसाली के रिश्ते बहुत अच्छे हुआ करते थे। कहा जाता है कि बीच में दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई थी। बताया जाता है कि इसका कारण करीना कपूर थीं। बाद में संजय अभी तक सलमान या करीना के साथ काम नहीं कर सके हैं। जानें, क्या था कारण।


करीना कपूर की वजह से सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच हुई थी अनबन?

बॉलिवुड के सबसे अच्छे डायरेक्टर्स में एक माने जाने वाले संजय लीला भंसाली ने अपने करियर में बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी हैं। संजय लीला भंसाली का 24 फरवरी 2021 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। भंसाली ने अपने करियर में सलमान खान के साथ 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सांवरिया' जैसी फिल्में बनाई है। इनमें से 'हम दिल दे चुके सनम' को तो आज भी काफी पसंद किया जाता है। हालांकि कहा जाता है कि एक बार सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच काफी अनबन भी हो गई थी।



ऐश्वर्या-सलमान के साथ बनाना चाहते थे 'बाजीराव मस्तानी'
ऐश्वर्या-सलमान के साथ बनाना चाहते थे 'बाजीराव मस्तानी'

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। संजय को भी सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी पसंद आई थी। 'हम दिल दे चुके सनम' की सफलता के बाद ही संजय इस जोड़ी के साथ 'बाजीराव मस्तानी' बनाना चाहते थे। हालांकि कुछ समय बाद ही सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते खराब हो गए और ऐश्वर्या ने सलमान के साथ फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया।



सलमान ने सुझाया था करीना का नाम?
सलमान ने सुझाया था करीना का नाम?

कहा जाता है सलमान को फिल्म का टॉपिक पसंद आया था और इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली को मस्तानी के किरदार के लिए करीना कपूर का नाम सुझाया था। हालांकि अपनी स्क्रिप्ट, सीन और कास्ट के लिए अड़ जाने के लिए मशहूर संजय ने करीना को इस किरदार में लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' बनाने का प्लान टाल दिया। शायद उस समय सलमान खान को यह बात बुरी लग गई थी। हालांकि संजय हमेशा इस बात से इनकार करते रहे हैं कि उनके और सलमान के बीच कोई अनबन हुई थी।



करीना संग कभी नहीं किया काम, 'ब्लैक' से भी हुई थीं रिप्लेस?
करीना संग कभी नहीं किया काम, 'ब्लैक' से भी हुई थीं रिप्लेस?

'बाजीराव मस्तानी' में करीना के लिए मना करने के बाद से अभी तक संजय लीला भंसाली और करीना कपूर साथ में किसी भी फिल्म में काम नहीं कर सके हैं। वैसे कहा जाता है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी से पहले करीना कपूर को कास्ट किया था। बताते हैं कि उसी समय अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूटने की वजह से कपूर और बच्चन फैमिली के रिलेशन अच्छे नहीं थे। बताया तो यह भी जाता है कि इसी कारण 'ब्लैक' में अमिताभ के साथ करीना को रिप्लेस करके रानी मुखर्जी को लाया गया था।



सलमान के साथ काम करने का मौका फिर चूक गए भंसाली
सलमान के साथ काम करने का मौका फिर चूक गए भंसाली

लंबे अर्से बाद सलमान खान एक बार फिर भंसाली के साथ काम करने जा रहे थे। संजय ने अपनी फिल्म 'इंशाअल्लाह' की घोषणा की थी जिसमें वह सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी को लेना चाहते थे। फिल्म की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो गई थीं लेकिन फिर यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। कहते हैं कि सलमान खान ने खुद ही इस फिल्म से किनारा कर लिया जिसके बाद यह फिल्म ही बंद करनी पड़ी। अब देखना है कि सलमान और भंसाली की सुपरहिट जोड़ी कब साथ काम कर पाती है।



बाद में रणवीर और दीपिका की जोड़ी संजय को भा गई
बाद में रणवीर और दीपिका की जोड़ी संजय को भा गई

इसके काफी सालों बाद संजय लीला भंसाली को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी भा गई। संजय ने इस जोड़ी के साथ 'गोलियों की रासलीला-रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में भी बनाईं। आज भी यह जोड़ी संजय लीला भंसाली की फेवरिट जोड़ी मानी जाती है।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3smETcW

Post a Comment

0 Comments