VIDEO: मलाइका अरोड़ा के पैरंट्स से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, साथ में दिखे अमृता और अरहान

और अर्जुन कपूर जब भी साथ दिखाई देते हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियोज चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही अर्जुन मलाइका के साथ उनके पैरंट्स से मिलने गए। इस दौरान मलाइका का बेटा अरहान और बहन अमृता अरोड़ा के बच्चे भी साथ थे। अरहान ने दिया पपराजी को पोज मलाइका ने इस दौरान ग्रे ट्रैकसूट पहन रखा था वहीं अर्जुन ब्लैक टीशर्ट और डेनिम में दिखाई दिए। मलाइका के बेटे अरहान ने ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहने थे। बिल्डिंग से निकलते वक्त उन्होंने पपराजी को पोज भी दिया। वैलंटाइन्स डे पर इंस्टा स्टोरी पर दिखे थे अर्जुन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। कई बार उनकी शादी की खबरें भी आ चुकी हैं। वैलंटाइन्स डे पर मलाइका ने अर्जुन कपूर की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी। दोनों वकेशंस और आउटिंग पर अक्सर साथ में दिखाई देते हैं। अर्जुन कपूर ने बताया था मीडिया देती है सम्मान फिल्मफेयर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह अपने रिलेशन को लेकर खुलकर सामने आए हैं क्योंकि मीडिया ने इसको सम्मान दिया। मीडिया में एक समझ है, वह इस चीज का रिस्पेक्ट करते हैं। इसी वजह से मुझे कम्फर्टेबल फील हुआ।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MahtYQ

Post a Comment

0 Comments