विकी कौशल बनेंगे 'SAM बहादुर', 1971 की जंग के 'वॉरहीरो' थे फील्‍ड मार्शल मानेकशॉ

भारत वॉर हीरोज की बात की जाए तो उसमें फील्ड मार्शल (Sam Manekshaw) को हमेशा याद रखा जाएगा। साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय सैम मानेकशॉ ने गजब की नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के 2 टुकड़े कर दिए थे और बांग्लादेश नाम का एक नया देश दुनिया के नक्शे पर आ गया। अब सैम मानेकशॉ की बायॉपिक () बनाई जा रही है जिसकी घोषणा काफी पहले हो गई थी और इसमें () लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म के टाइटल की घोषणा सैम मानेकशॉ की जन्मदिन पर की जा चुकी है और इसका नाम '' होगा। बता दें कि 1971 की जंग जीतने के बाद फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को इसी नाम से पुकारा जाने लगा था। सैम मानेकशॉ ने अपने 40 साल के मिलिटरी करियर में 5 लड़ाइयों में भाग लिया था। वह इंडियन आर्मी के पहले अधिकारी थे जिनका प्रमोशन फील्ड मार्शल की पोस्ट पर हुआ था। विकी कौशल ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने पैरंट्स से सैम बहादुर की कहानियां सुनी थीं लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उनके होश उड़ गए। विकी ने कहा कि सैम एक हीरो और देशभक्त थे जिन्हें आज भी उतने ही प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनका किरदार पर्दे पर निभाकर विकी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इससे पहले फिल्म से विकी कौशल का लुक रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी लोगों के सामने रखने का मौका मिल रहा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3meLfJo

Post a Comment

0 Comments