राहुल राज सिंह का दावा- विकास गुप्ता ने छीना था प्रत्युषा बनर्जी से काम, कई कपल्स का करवाया ब्रेकअप

हाल ही दिए विकास गुप्ता () के एक इंटरव्यू ने तहलका मचा दिया है। हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत में विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि वह दिवंगत ऐक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी () को डेट कर रहे थे, लेकिन तब ऐक्ट्रेस को उनकी सेक्शुअलिटी के बारे में पता नहीं था। विकास के इस बयान से प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह () भड़क गए और उन्होंने कहा कि विकास गुप्ता सिर्फ पब्लिसिटी के लिए प्रत्युषा के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्होंने कभी भी ऐक्ट्रेस को डेट नहीं किया था। अब राहुल राज सिंह ने और भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और विकास गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल राज सिंह () ने विकास गुप्ता को 'पागल' कहते हुए दावा किया है कि उन्होंने प्रत्युषा बनर्जी का वर्क प्रोफाइल पूरी तरफ खराब कर दिया था और उनसे काम भी छीन लिया था। 'स्पॉटबॉय' के साथ बातचीत में राहुल राज सिंह ने कई बातों से पर्दा उठाया। राहुल राज ने विकास गुप्ता को बताया 'पागल' राहुल राज सिंह ने कहा, 'विकास पागल है। वह एक ऐसा इंसान है जो किसी भी हद तक गिर सकता है। मुझे समझ नहीं आता कि उसने प्रत्युषा को डेट किया भी था तो दुनिया को अब इस बारे में बताने की क्या जरूरत थी? प्रत्युषा और मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी और हमारे बीच कोई राज़ नहीं था। विकास, प्रत्युषा को कभी डेट नहीं कर सकता।' पढ़ें: 'विकास ने प्रत्युषा का काम छीना था' राहुल राज सिंह ने आगे कहा, 'मैं मानता हूं कि विकास गुप्ता और प्रत्युषा बनर्जी अच्छे दोस्त थे, लेकिन उनकी दोस्ती तब बिगड़ गई जब विकास ने प्रत्युषा के वर्क प्रोफाइल को खराब कर दिया। प्रत्युषा को एक शो में लीड रोल मिल गया था लेकिन उसे किसी अन्य ऐक्ट्रेस ने रिप्लेस कर दिया। विकास ने उसका काम छीना था।' पढ़ें: 'किसी को खुद से ज्यादा सक्सेसफुल नहीं देख सकता विकास' 'मैं इस इंसान के बारे में एक चीज को लेकर तो श्योर हूं। अगर आप उसके दोस्त हैं तो आप अपनी मर्जी से अपने फैसले नहीं ले सकते। विकास चाहता है कि लोग पूरी तरह से उन पर ही निर्भर हो जाएं। वह आपको खुद से ज्यादा सक्सेसफुल देख ही नहीं सकता। बल्कि विकास गुप्ता के कारण ही कई कपल्स का ब्रेकअप हुआ है।' 'सिर्फ चर्चा में रहने के लिए देता है ऐसे बयान' राहुल राज सिंह ने यह दावा भी किया कि विकास गुप्ता चर्चा में बने रहने के लिए सिर्फ बड़े-बड़े स्टेटमेंट देते हैं। इस बार फिर वह शायद इसीलिए यह 'फर्जी विवाद' खड़ा रहे हैं ताकि उन्हें एक बार फिर बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिल जाए। वहीं हाल ही हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में राहुल राज सिंह ने विकास गुप्ता पर भड़कते हुए कहा था कि उन्हें पब्लिसिटी के लिए प्रत्युषा के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आज प्रत्युषा होतीं तो विकास को तमाचा जड़ देतीं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gzHagB

Post a Comment

0 Comments