सलीम-जावेद पर डॉक्‍यूमेंट्री बना रहे हैं सलमान खान, फरहान और जोया अख्‍तर

बॉलिवुड में 70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखने वाली सबसे सुपरहिट जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म को सलीम-जावेद के बच्चे यानी सलमान खान, फरहान और प्रड्यूस करने जा रहे हैं। फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स जल्द सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंट्री- 'एंग्री यंग मेन' पेश करने के लिए एक साथ आने के लिए तैयार हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को नम्रता राव डायरेक्टर करने जा रही हैं। इसमें इन दोनों लेखकों की कहानी को दिखाया जाएगा कि किस तरह उन्होंने बॉलिवुड फिल्मों को एक नए दौर में पहुंचा दिया था। सलीम-जावेद की जोड़ी ने शोले, डॉन, जंजीर, क्रांति, सीता और गीता, यादों की बारात, मजबूर, हाथ की सफाई, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर, दोस्ताना, शान, मिस्टर इंडिया जैसी बेहतरीन और सुपरहिट फिल्में दीं। एक दौर में अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाए जाने का क्रेडिट भी सलीम-जावेद को ही दिया जाता था। उन्होंने ही बॉलिवुड में की थीम पर फिल्में लिखी थीं। इसीलिए इस डॉक्यूमेंट्री का नाम भी शायद 'एंग्री यंग मैन' रखा गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zuFmOo

Post a Comment

0 Comments