Video: मालदीव में सलमान खान के गाने पर ऐसे नाचीं थीं मोनालिसा, वीडियो में दिख रहे खूब लटके-झटके

भोजपुरी और टीवी की दुनिया की ग्लैमरस ऐक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) हाल ही में मालदीव की सैर से वापस लौटी हैं। हालांकि, अब तक वह मालदीव को अपनी यादों से निकाल नहीं पाई हैं। मोनालिसा ने वहां की ढेरों तस्वीरें एक बार फिर से शेयर की हैं, जिसमें एक वीडियो भी है। इस वीडियो में मालदीव में समंदर पर बने रेजॉर्ट पर करती दिख रही हैं। मोनालिसा ने हाल ही में यह रील इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा डेनिम जंपसूट में सलमान खान के गाने 'मुझसे शादी करोगी' पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा है कि उन्होंने यह वीडियो सलमान खान के दूसरे फेमस सॉन्ग 'प्यार दिलों का मेला है' पर वीडियो बनाया था, लेकिन मैच नहीं होने पर बाद में उन्होंने दूसरा गाना जोड़ दिया है। हाल ही में मोनालिसा का एक और डांस सोशल मीडिया पर छाया था, जिसमें वह फ्लाइट में जमकर डांस करती दिख रही हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर इस वकेशन की कई और तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें मालदीव के समंदर का मजा लेती दिख रही हैं ऐक्ट्रेस।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2W1lWBT

Post a Comment

0 Comments