Bigg Boss 15, 3 Nov 2021 Promo: एक और वाइल्ड कार्ड ने उड़ाए होश, फूट-फूटकर रोए करन

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में दिवाली के मौके पर घरवालों पर बड़ा धमाका होने वाला है। बिग बॉस के घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने (Bigg Boss 15 wild card entry) वाली है। अब यह कौन है, इससे तो पर्दा नहीं उठाया गया है, पर जो शख्स आता है, उसे देखकर शमिता शेट्टी चिल्ला पड़ती हैं। वहीं अन्य घरवालों के होश उड़ जाते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिग बॉस के घर में आज राकेश बापट (Raqesh Bapat wild card entry) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि राकेश बापट 'बिग बॉस 15' में एंट्री करने वाले हैं। हालांकि कुछ ऑफिशली कन्फर्म नहीं किया गया था। लेकिन प्रोमो में शमिता () जिस तरह का रिऐक्शन देती नजर आ रही हैं, उससे साफ है कि उनका कोई खास ही एंट्री करने वाला है। कुछ दिन पहले ही 'बिग बॉस' में शमिता के राखी भाई राजीव अदातिया ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री की झटके के बीच प्रतीक सहजपाल () और करन कुंद्रा () के बीच गंदी लड़ाई हो जाती है। इसके बाद करन कुंद्रा रोने लगते हैं। दरअसल टास्क के दौरान प्रतीक और अफसाना खान का गंदा झगड़ा हो गया था। इस पर अफसाना ने आपत्ति जताई थी और प्रतीक से कहा था कि वह उन्हें टच न करें। इस पर करन ने भी प्रतीक को हिदायत दी थी। इस पर प्रतीक और करन आपस में भिड़ जाते हैं। प्रतीक कुछ ऐसा कह देते हैं कि करन कुंद्रा रोने लगते हैं। शेयर किए गए प्रोमो में करन कुंद्रा रोते हुए कहते हैं, 'मुझे बुरा लगा। मेरी भी बहने हैं और वो मेरी बहन जैसी ही है।' अब देखना यह होगा कि वाइल्ड कार्ड एंट्री और प्रतीक-करन का झगड़ा आने वाले दिनों में क्या रंग दिखाता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ExipMm

Post a Comment

0 Comments