Bigg Boss 15, 6 Nov 2021 Promo: वीकेंड के वार में सलमान संग कटरीना और रोहित शेट्टी का होगा धमाल

के इस हफ्ते के वीकेंड के वॉर में के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी और ऐक्ट्रेस धमाल मचाने जा रहे हैं। शनिवार 6 नवंबर को आने वाले इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो की शुरूआत में रोहित शेट्टी कटरीना से पूछते हैं कि वह सलमान को क्या सजा देना चाहती हैं। इसके जवाब में कटरीना सलमान से एक गाना गाने की मांग रखती हैं। कटरीना की बात सुनने के बाद सलमान खान 'ऐ मेरे दिल के चैन' गाना गाने लगते हैं जिस पर सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी बिग बॉस के घर वालों से बात करते हुए उन्हें एक मजेदार और स्पेशल टास्क करने को देंगे। अब देखना होगा कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स इस टास्क को कितने बेहतर तरीके से पूरा करते हैं। बिग बॉस के घर में वीकेंड के वार पर मशहूर रैपर बादशाह भी नजर आने वाले हैं। बादशाह अपने नए गाने को सलमान के सामने परफॉर्म करते नजर आते हैं। वीकेंड के वार के इस एपिसोड का प्रसारण रात 9:30 बजे कलर्स टेलिविजन पर होगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bNb66S

Post a Comment

0 Comments