जमानत के बाद पहली बार पब्लिक के बीच नजर आए राज कुंद्रा, पॉर्न केस में गए थे जेल

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के पति और बिजनसमैन पिछले दिनों पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में जेल जाने को लेकर सुर्खियों में थे। राज कुंद्रा को 21 सितंबर को जमानत पर रिहा किया गया था। अब जमानत पर रिहा होने के बाद पहली बार राज कुंद्रा पब्लिक के बीच नजर आए हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हिमाचल प्रदेश में हैं। हिमाचल में राज कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी के साथ एक मंदिर में देखा गया। दोनों ने पीले रंग के धार्मिक कपड़े पहन रखे थे। बता दें कि जमानत के बाद यह पहला मौका है जबकि राज कुंद्रा नजर आए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर मौजूद सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिए थे। हालांकि शिल्पा शेट्टी अभी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर मौजूद हैं और पहले की ही तरह ऐक्टिव भी हैं। देखें, शिल्पा और राज की हिमाचल की तस्वीरें: बता दें कि जुलाई के महीने में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस पर छापेमारी करने के बाद उन्हें पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें इंटरनेट पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद लगभग 2 महीने जेल में रहने के बाद राज कुंद्रा को 21 सितंबर को जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने अपने आरोपों में कहा है कि राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म बनाने वाले रैकेट के सरगना हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3H4e2dA

Post a Comment

0 Comments