बर्थडे पर मलाइका को सताई बेटे अरहान की याद, तस्वीर के साथ लाडले को यूं किया विश

मलाइका अरोड़ा () और अरबाज खान () के बेटे अरहान (Arhaan) का आज 19वां बर्थडे है। इस मौके पर मलाइका ने बेटे अरहान के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट लिखा है। मलाइका अपने लाडले अरहान को बहुत मिस कर रही हैं। अरहान के 19वें बर्थडे पर मलाइका ने (Malaika Arora Instagram) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर की और साथ में लिखा है, 'मेरा बर्थडे बॉय। मैं तुम्हें बहुत मिस करती हूं।' मलाइका के इस पोस्ट पर उनके फैन्स और सिलेब्रिटी दोस्त जमकर बधाइयां दे रहे हैं। चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे से लेकर अदिति गोवित्रिकर और महीप कपूर तक कई सेलेब्स ने मलाइका के लाडले पर प्यार और शुभकामनाओं की बारिश की। अरबाज ने भी बेटे अरहान को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम (Arbaaz Khan Instagram) स्टोरी पर अरहान की तस्वीरें शेयर कीं। 2002 में पैदा हुए अरहान, 2017 में पैरंट्स का तलाक अरहान का जन्म 9 नवंबर 2002 को हुआ था। इसके कुछ साल बाद भी मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया। दोनों की पहली मुलाकात 1998 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। इसके बाद मलाइका और अरबाज ने शादी कर ली। लेकिन 28 मार्च 2016 को मलाइका और अरबाज ने अलग होने की घोषणा की और एक साल बाद तलाक ले लिया। अर्जुन को डेट कर रहीं मलाइका मलाइका जहां अर्जुन कपूर () को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज, जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ रिलेशनशिप हैं। कुछ दिन पहले ही अरबाज और जॉर्जिया मालदीव वकेशन मनाने भी गए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mYrGXP

Post a Comment

0 Comments