ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) ने 1 नवंबर को अपना बर्थडे जमकर सेलिब्रेट किया और अब इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस सेलिब्रेशन के मौके पर मां ऐश्वर्या और बेटी आराध्या मैचिंग अंदाज में नजर आईं। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने इस बर्थडे पार्टी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। ऐश्वर्या ने इस बर्थडे पार्टी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ वह नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- हमेशा और इससे आगे भी प्यार।' 'हमेशा प्यार आपको, थैंक यू आपके बिना शर्त प्यार और आशीर्वाद के लिए', इस कैप्शन के साथ ऐश्वर्या ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं। बता दें कि 1 नवंबर को ऐश्वर्या 48 साल की हो गई हैं। उनके इस बर्थडे पर अभिषेक बच्चन ने भी काफी प्यार भरा पोस्ट किया है। उन्होंने ऐश्वर्या के इसी सेलिब्रेशन वाली एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और लिखा है- हैपी बर्थडे वाइफ, तुम्हारे वजूद के लिए थैंक यू। तुम हमें सम्पूर्ण होने का एहसास कराती हो। हम सभी तुम्हें बेहद प्यार करते हैं।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BBinBd
0 Comments