डायरेक्टर अनुराग कश्यप () की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस वक्त आलिया अपने विदेशी बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरों को लेकर सुर्खियो में हैं। आलिया ने बॉयफ्रेंड संग अपने वकेशन से इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें राजस्थान स्थित नरेंद्र भवन होटल की हैं, जिनमें आलिया और Shane Gregoire बेड पर लिप किस करते नजर आ रहे हैं। उनके सामने ब्रेकफस्ट टेबल भी रखी है। इन तस्वीरों को शेयर कर आलिया कश्यप ने लिखा है, 'रोमांटिक गेटअवे।' आलिया कश्यप की बॉयफ्रेंड संग इन तस्वीरों पर उनकी दोस्त आलिया जाफरी ने खिंचाई की और लिखा, 'पीडीए'। वहीं जान्हवी कपूर ने कॉमेंट किया, 'मेडिडेट।' बता दें कि आलिया कश्यप अकसर ही बॉयफ्रेंड शेन के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने शेन के साथ खुशी कपूर की बर्थडे पार्टी भी अटेंड की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शेन से मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और तब से दोनों साथ हैं। आलिया कश्यप ने भले ही अभी तक फिल्मों में एंट्र्री न की हो, पर वह सोशल मीडिया स्टार हैं और एकदम बिंदास हैं। ग्लैमर के मामले में वह ऐक्ट्रेसेस को भी कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3CZdi7j
0 Comments