दीवाली पर काली पूजा में पहुंचे रणबीर और आलिया, कपल पर टिक गईं सबकी निगाहें

बॉलिवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल (Ranbir Kapoor) और (Alia Bhatt) आए दिन किसी न किसी इवेंट में एक साथ नजर आते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब दीवाली के मौके पर काली पूजा पंडाल ( And Visit Kali Puja pandal) में एक साथ नजर आए। कपल के साथ उनके बेस्टफ्रेंड () भी नजर आए। फिल्मफेयर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। तीनों काली पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद सभी ने पपाराजियों को खूब पोज दिए। रणबीर कपूर ने डार्क ब्लू एथनिक कुर्ता और आलिया भट्ट ने ट्रेडिशनल लहंगा पहन रखा था। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी रणबीर कपूर के साथ की प्यारी तस्वीर शेयर की है। बीते दिनों हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने बताया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इस साल नहीं होने जा रही है। इस कपल के एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि दोनों शादी तो करना चाहते हैं मगर यह इस साल शायद नहीं हो पाएगी। सूत्र ने बताया, 'आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पास अपनी शादी के शानदार प्लान हैं और इसलिए वह इसमें जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वे अपनी शादी की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया भट्ट 'तख्त', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जी ले जरा' फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी। वहीं, रणबीर कपूर फिल्म 'शमशेरा' और फिल्म 'एनिमल' में भी काम करते दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wirgP5

Post a Comment

0 Comments