बॉलिवुड की सबसे पॉप्युलर डांसर मानी जाने वाली ऐक्ट्रेस के गाने का नया वीडियो रिलीज कर दिया गया है। 'कुसू कुसू' टाइटल वाला यह गाना और दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म '' में नजर आने वाला है। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। नोरा फतेही इससे पहले जॉन अब्राहम की फिल्मों में 'दिलबार', 'ओ साकी साकी', 'रॉक द पार्टी' जैसे बेहतरीन गानों की हैट्रिक लगा चुकी हैं। निश्चित तौर पर यह गाना भी ऑडियंस को पसंद आने वाला है क्योंकि इसमें नोरा के लटकों-झटकों में कोई कमी नहीं है। गाने को जारा खान और देव नेगी ने गाया है और गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। देखें, गाने का धमाकेदार वीडियो: बता दें कि इससे पहले नोरा फतेही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं। 'कुसू कुसू' गाने का वीडियो 'सत्यमेव जयते 2' नजर आएगा जो आने वाले 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bVJ4WP
0 Comments