जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने लिए नया घर लिया है। हालांकि, जुहू वाले इस नए घर ( ) में वह अभी शिफ्ट नहीं हुई हैं। सूत्रों ने ETimes को बताया है कि इस नए घर में वह अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ ही रहेंगी। कहा जा रहा है कि इस घर के कंस्ट्रक्शंस का काम जोरों पर चल रहा है। फिलहाल जान्हवी और खुशी की वो तस्वीरें वायरल हैं जो उन्होंने इस घर की छत पर खिंचवाईं। मौका था खुशी कपूर के बर्थडे का, जिसे उन्होंने जमकर सेलिब्रेट किया है। इस छत का नजारा काफी शानदार है, जहां डाइनिंग एरिया से लेकर स्विमिंग पूल और पार्टी एरिया तक मौजूद है। नीचे दिए पोस्ट की आखिरी स्लाइड में इस छत का पूरा वीडियो मौजूद है, जहां से खड़े होकर मुंबई के खूबसूरत नजारे का मजा लिया जा सकता है। ईटाइम्स को जान्हवी के इस नए घर की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। ईटाइम्स के इंस्टाग्राम पेज पर जान्हवी के इस नए घर के शानदार छत का नजारा दिखाया गया है और बताया गया है कि बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शंस का काम तेजी से चल रहा है। बता दें कि खुशी कपूर ने शुक्रवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें उनके क्लोज़ फ्रेंड्स शामिल हुए और कुछ गिने-चुने सिलेब्रिटीज़ भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा रहे। इस पार्टी में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, सुनील शेट्टी के बेटे अहान और उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ, वरुण धवन की भतीजी अंजिनी शामिल थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3o5l6ht
0 Comments