
Neetu Kapoor Alia Bhatt grooving to make Riddhima Kapoor Sahni birthday special: रिद्धिमा कपूर के 40वें जन्मदिन पर नीतू कपूर, आलिया भट्ट और परिवार के अन्य लोगों ने एक सरप्राइज वीडियो बनाया। वीडियो देखकर बोलीं रिद्धिमा- बेस्ट बर्थडे सरप्राइज।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है और यह पहली बार है जब उनके पापा उन्हें विश करने के लिए परिवार के बीच मौजूद नहीं हैं। हालांकि, रिद्धिमा की मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने की पूरी तैयारी कर रखी थी, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है।
इस वीडियो में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर के अलावा आदर जैन, अरमान जैन और परिवार के बाकी लोग रिद्धिमा के लिए डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ये सभी ऋषि कपूर के फेमस गाने 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।
रिद्धिमा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'बेस्ट बर्थडे सरप्राइज

डांस करते हुए रणबीर और आलिया की जोड़ी बेहद क्यूट दिख रही है। रिद्धिमा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'बेस्ट बर्थडे सरप्राइज। आप सभी को शुक्रिया।'
देर रात बर्थडे सेलिब्रेट किया

रिद्धिमा ने आलिया भट्ट, करीना और करिश्मा कपूर के साथ देर रात अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3caLNv3
0 Comments