प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति निक जोनस के साथ प्यारी तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली ऐक्ट्रेसेज में से एक हैं। वह अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस कपल की यह तस्वीर काफी प्यारी दिख रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हमेशा के लिए मेरा। आपके लिए बहुत आभारी हूं।' बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान वह अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का न्यू हेयरकट इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह नए हेयरकट के साथ नजर आईं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'न्यू हेयर, डोन्ट केयर।' उनके इस नए हेयरकट पर फैंस ने जमकर कॉमेंट किए। प्रियंका चोपड़ा का हॉलिवुड प्रॉजेक्ट प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी थे। इसके बाद उन्होंने कोई बॉलिवुड फिल्म करने की घोषणा नहीं की है। फिलहाल, वह हॉलिवुड ऐक्शन फिल्म 'मैटरिक्स 4' में दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bQHW64

Post a Comment

0 Comments