कोरोना से परेशान हुईं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- कोई वैक्सीन निकाल दो भाई, वरना...

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वह कोरोना महामारी की चपेट में आ गई हैं और डॉक्टर्स की सलाह पर वह होम क्वॉरंटीन हैं। अब ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिससे पता चलता है वह आइसोलेशन से परेशान हो चुकी है। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी अपने मन की बात मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, 'कोई वैक्सीन निकाल दो भाई, वरना जवानी निकल जाएगी।' मलाइका अरोड़ा की यह पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव बता दें कि मलाइका अरोड़ा से पहले उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। कई बॉलिवुड सिलेब्स हो चुके कोरोना का शिकार बॉलिवुड इंडस्ट्री में कई सिलेब्स कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलावा जेनेलिया डिसूजा, आफताब शिवदासानी, किरण कुमार, करीम मोरानी, कनिका कपूर, बच्चन फैमिली में अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या सहित तमाम सिलेब्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mhEs1f

Post a Comment

0 Comments