रिया चक्रवर्ती के बचाव में आईं मिनिषा लांबा, मीडिया ट्रायल को बताया गलत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती के कथित मीडिया ट्रायल को लेकर ऐक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने उनका बचाव किया है। सुशांत की मौत के बाद रिया के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। बता दें कि सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर मृत अवस्था में पाए गए थे। उनके अचानक निधन से लोगों को गहरा धक्का लगा था। सुशांत के निधन के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं रिया सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, करोड़ों रुपये की धोखधड़ी और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया। रिया तब से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। रिया के इंटरव्यू के बाद आया मिनिषा का रिऐक्शन रिया चक्रवर्ती के बचाव में उतरते हुए, मिनिषा लांबा ने कथित मीडिया ट्रायल की निंदा की है। उन्होंने सुशांत की मौत के मामले में रिया के खतरनाक तिरस्कार पर बात की और ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि रिया चक्रवर्ती के बोलने के बाद, हमें यह महसूस करना चाहिए कि खतरनाक तिरस्कार और बेलगाम अटकलबाजी से परे एक ऐसा इंसान भी है, जिसकी दुखद क्षति हुई है। वो भी वही सारे जवाब खोज रह है, जिनकी आपको तलाश है।' रिया द्वारा इंटरव्यू में अपने और सुशांत के रिलेशनशिप के बारे में बात करने के बाद मिनिषा लांबा का यह रिऐक्शन आया है। रिया ने मीडिया के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत सुशांत केस में सीबीआई जांच के बीच रिया चक्रवर्ती ने अपनी बिल्डिंग के अंदर इकट्ठा होने के लिए मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह मीडिया को बताएं कि वह उनके रास्ते में बाधा ने बने और संवैधानिक अधिकारों के अनुसार काम करें।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YTA9z6

Post a Comment

0 Comments