क्‍या आपने कभी Bigg Boss देखा है? ये 12 बातें जान लीजिए वर्ना मुश्‍क‍िल होगी

क्‍या आपने कभी Bigg Boss देखा है? यह सवाल इसलिए कि भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉप्‍युलर रियलिटी शो Bigg Boss का 14वां सीजन शुरू होने वाला है। 3 अक्‍टूबर से शुरू हो रहे इस शो के साथ ही टीवी पर तीन महीने का हाई ऐक्‍शन ड्रामा शुरू हो जाएगा। एक घर में एक दर्जन से अध‍िक सिलेब्रिटीज कैद हो जाएंगे। लॉकडाउन के इस दौर में जब हर कोई घर में बंद है, तो 'बिग बॉस' आपके लिए मनोरंजन का जबरदस्‍त जरिया बन सकता है। लेकिन यदि आपने कभी 'बिग बॉस' नहीं देखा है तो भी फिक्र नॉट। इस बार सीन पलटने वाला है। शो में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। हम आपको एक-एक कर सब जानकारी दे रहे हैं: - 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड प्रीम‍ियर 3 अक्‍टूबर को होना है। इस दिन ही पहली बार सिलेब्रिटीज 'बिग बॉस' के आलीशान घर में एक बड़े सूटकेस के साथ एंट्री करेंगे और जीतने की बाजी लगाएंगे। - 'बिग बॉस 14' भी हफ्ते में हर दिन एक घंटे प्रसारित होगा। सोमवार से शुक्रवार यह रात 10:30 बजे से 11:30 बजे तक प्रसारित होगा। जबकि 'वीकेंड का वार' रात 9 बजे शनिवार और रविवार को प्रसारित होगा। - 'वीकेंड का वार' में शो के होस्‍ट सलमान खान हर हफ्ते किसी एक कंटेस्‍टेंट को 'घर से बेघर' करते हैं। किसका इलिम‍िनेशन होता है, इसका फैसला जनता वोट करके करती है। जबकि इलिमिनेशन के कठघरे में कौन-कौन हैं, इसका फैसला घर के अंदर के कंटेस्‍टेंट्स करते हैं। - 'बिग बॉस' के घर में कैद सिलेब्रिटीज को खाना पकाने से लेकर सफाई तक हर काम खुद करना पड़ता है। बीच-बीच में उन्‍हें टास्‍क भी दिए जाते हैं, जिन्‍हें पूरा करना होता है। शो के दौरान खूब लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। - घर में रहते हुए जो कंटेस्‍टेंट बुरा बर्ताव करते हैं, नियमों को तोड़ते हैं, वीकेंड में सलमान खान उनकी क्‍लास लगाते हैं। - सोमवार और मंगलवार के दिन कंटेस्‍टेंट्स को कंफेशन रूम में बुलाया जाता है। उन्‍हें अपने किसी साथी को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करने के लिए कहा जाता है। कई बार नॉमिनेशन की यह प्रक्रिया सभी के सामने भी होती है। जिन सदस्‍यों को सबसे ज्‍यादा लोग नॉमिनेट करते हैं, वह 'घर से बेघर' होने के लिए चुने जाते हैं। इसके बाद जनता वोटिंग करती है। जिसे सबसे कम वोट मिलते हैं वह शो से बाहर निकल जाता है। - हर हफ्ते कंटेस्‍टेंट्स को टास्‍क दिया जाता है। इसमें लग्‍जरी बजट, कैप्‍टन बनने के लिए टास्‍क और दूसरे टास्‍क भी शामिल हैं, क्‍योंकि घर में सभी खुद ही खाना पकाना है इसलिए घर का राशन भी सीमित है। लग्‍जरी बजट में वो अपने पसंद के सामान पॉइंट्स के आधार पर ऑर्डर कर सकते हैं। - 'बिग बॉस' के घर में एक जेल भी है। यहां उस कंटेस्‍टेंट को भेजा जाता है, जो नियम तोड़ता है। किसी से हाथापाई करता है। - 'बिग बॉस' के घर में अंग्रेजी बोलने की मनाही है। दिन में सोने की मनाही है। किसी पर हमला करना, मारपीट करना, इन सभी के लिए दंड दिया जाता है। - हर हफ्ते घर का एक कैप्‍टन चुना जाता है। इसके लिए कैप्‍टेंसी टास्‍क होता है। कैप्‍टन पूरे हफ्ते घर की सारी देखरेख का जिम्‍मा उठाता है। उसे कुछ अतिरिक्‍त सुविधाएं भी मिलती हैं। - घर में सफाई रखने का काम भी कंटेस्‍टेंट्स को ही करना होता है। बाथरूम से लेकर किचन तक की सफाई घर के सदस्‍यों को ही करनी पड़ती है। - वीकेंड का वार में सलमान खान घर के सदस्‍यों को एक विलेन चुनने के लिए कहते हैं। यह वो सदस्‍य है, जिसने सबसे ज्‍यादा नियम तोड़े, बदतमीजी की। इस सदस्‍य को बिग बॉस के जेल यानी 'काल कोठरी' में डाल दिया जाता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3l3KhxK

Post a Comment

0 Comments