कोरोना फ्री हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर बोले- जल्द ही काम पर लौटूंगा

पिछले काफी दिनों से कोरोना से जूझ रहे ऐक्टर अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर फैन्स को यह जानकारी दी है कि उनका Covid-19 टेस्ट निगेटिव आया है। उन्होंने अपने फैन्स को बताया है कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और पूरी तरह रिकवर होने के बाद अपने काम पर लौटने के लिए उत्साहित हैं। अर्जुन ने अपने मेसेज में फैन्स को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी है कि की मेरी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं और पूरी तरह ठीक होकर काम पर लौटने के लिए बेहद उत्साहित हूं। शुभकामनाएं और पॉजिटिविटी देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। यह वायरस बेहद खतरनाक है इसलिए मैं सभी से अपील करता हूं कि इसे गंभीरता से लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस जवान और वृद्ध सभी को प्रभावित करता है। इसलिए प्लीज हमेशा मास्क पहनिए। आपके सहयोग और मदद के लिए शुक्रिया बीएमसी और बेहद खतरे में काम कर रहे वर्कर्स को सैल्यूट। हम हमेशा आपके कर्जदार रहेंगे।' बता दें कि 6 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए ही अर्जुन ने यह जानकारी फैन्स को दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अर्जुन में वायरस के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन इसके बाद वह अपने घर में आइसोलेट हो गए थे। अर्जुन कपूर के बाद उनकी गर्लफ्रेंड भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। अब मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस से मुक्त हो गई हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2F8Hbtd

Post a Comment

0 Comments