Sapna Choudhary Husband: कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू और क्यों छिपाई शादी, यहां जानें सब कुछ

पॉप्युलर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने मां बन गई हैं। उन्होंने हरियाणवी सिंगर वीर साहू के बेटे को जन्म दिया है। सपना के मां बनने के बाद वीर साहू ने खुद फेसबुक लाइव पर इस बारे में जानकारी दी और उल्टा-सीधा बोलने वालों को लताड़ लगाई।
  1. कौन है सपना चौधरी का पति?सपना चौधरी हाल ही में वीर साहू के बच्चे की मां बनी हैं। वीर साहू हरियाणवी सिंगर और राइटर हैं। वह हरियाणा और पंजाब में काफी पॉप्युलर हैं।
  2. सपना चौधरी ने कब की वीर साहू से शादी?रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना चौधरी ने इस साल जनवरी में वीर साहू से शादी की थी। उनकी कोर्ट मैरिज हुई है।
  3. वीर साहू?वीर साहू का जन्म हरियाणा के मदनहेरी गांव में हुआ था। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह 'खलनायक', 'रसूक आला जाट', 'यार लैंडलॉर्ड' और थड्डी- बड्डी जैसे गानों के लिए फेमस हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर ने सिंगिंग और ऐक्टिंग के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी।
  4. वीर साहू को कबसे जानती हैं सपना चौधरीरिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना चौधरी वीर साहू को बीते 4 साल से जानती हैं और दोनों रिलेशनशिप में थे।
  5. सपना और वीर साहू ने क्यों छिपाई शादी?सपना चौधरी की मां के मुताबिक, वीर के फूफाजी का निधन हो गया था जिसके चलते उन्हें शादी की बात छिपानी पड़ी।
  6. किन गानों में दिखाई दिए हैं वीर साहू?वीर साहू 'खलनायक', 'रसूक आला जाट', 'यार लैंडलॉर्ड' और थड्डी- बड्डी जैसे गानों के लिए फेमस हैं।
  7. कब पैदा हुआ सपना चौधरी का बेटा?सपना चौधरी का बेटा किस डेट को पैदा हुआ यह बात कन्फर्म नहीं है लेकिन ये गुडन्यूज 6 अक्टूबर को बाहर आई है। वीर साहू ने अपने फेसबुक लाइव में बताया था कि वह जल्द बेटे के साथ लाइव आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nsbhJe

Post a Comment

0 Comments