सुनील शेट्टी की 38वीं वेडिंग एनिवर्सरी, बताया- माना के साथ शादी के लिए तैयार नहीं थे पैरंट्स

बॉलिवुड ऐक्टर अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। इसके अलावा आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी ने अपने परैंट्स को एनिवर्सरी पर विश किया है। ऐक्टर ने अपनी सालगिरह के मौके पर हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत की है। उन्होंने खुलासा किया है शादी से पहले 9 साल वे दोनों एक साथ रहें है और उनके माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। 'हम एक-दूसरे के लिए बने हैं।' इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी से पूछा गया है कि किसने किसको प्रपोज किया। इस पर ऐक्टर ने कहा कि उन्हें नहीं पता... यह बस हो गया। सुनील शेट्टी ने बताया, 'क्योंकि पैरंट्स इस शादी के खिलाफ थे, उन्होंने अपने दम पर इस तरह का प्रपोजल रखा, पैरंट्स का मानना था कि हम शादी कर रहे हैं। हम शादी की बात को लेकर गंभीर थे और मन बना चुके थे और मैंने कह दिया कि मुझे कोई परवाह नहीं है। मुझे यह भी पता था कि मेरा ये रवैया सही नहीं है। लेकिन ऐसा ही हुआ और हमें विश्वास हो गया कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं।' सुनील शेट्टी ने किया ये पोस्ट सुनील शेट्टी ने अपनी एनिवर्सरी के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुनील शेट्टी उनकी पत्नी माना और उनके दोनों बच्चे आथिया और अहान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ ऐक्टर ने लिखा, '38 साल का साथ... अपनी शादी को अपनी शादी से ज्यादा यादगार बना सकते हैं... सालगिरह मुबारक हो वाइफी!' सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, रोहित रॉय, समीर सोनी, शरमन जोशी, पंकज त्रिपाठी और अमोल गुप्ते दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mNTURU

Post a Comment

0 Comments