Aditya Naranyan Wedding Photos: आदित्य संग सात फेरों को सजधज कर निकलीं श्वेता अग्रवाल

सिंगर और ऐक्टर आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड और 'शापित' को-स्टार श्वेता अग्रवाल से 1 दिसबंर को मंदिर में शादी करने के लिए निकल पड़े हैं। आदित्य और श्वेता की शादी के लिए निकलने की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में श्वेता अग्रवाल दुलहन के जोड़ें में सजी कार में बैठी दिखाई दे रही हैं।

फाइनली आज वह दिन आ ही गया जबकि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के लिए मंदिर रवाना होते आदित्य और श्वेता की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें श्वेता अग्रवाल दुलहन के जोड़े में सजी दिखाई दे रही हैं।


Aditya Naranyan Wedding Photos: आदित्य संग सात फेरे लेने सजधज कर निकलीं श्वेता अग्रवाल

सिंगर और ऐक्टर आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड और 'शापित' को-स्टार श्वेता अग्रवाल से 1 दिसबंर को मंदिर में शादी करने के लिए निकल पड़े हैं। आदित्य और श्वेता की शादी के लिए निकलने की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में श्वेता अग्रवाल दुलहन के जोड़ें में सजी कार में बैठी दिखाई दे रही हैं।



मंदिर में होगी शादी, कल होगा रिसेप्शन
मंदिर में होगी शादी, कल होगा रिसेप्शन

आदित्य और श्वेता की शादी मंदिर में की जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई सरकार की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए इस शादी में परिवार के और करीबी केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।



रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी
रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

उदित नारायण ने बताया है कि 2 दिसंबर को दिए जाने वाले रिसेप्शन में कुछ गिने-चुने मेहमानों को बुलाया गया है जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। उदित ने यह भी बताया है कि रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को भी इन्वाइट किया गया है।



पिछले महीने ही रिलेशनशिप को किया था ऑफिशल
पिछले महीने ही रिलेशनशिप को किया था ऑफिशल

आदित्य नारायण ने 3 नवंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए श्वेता अग्रवाल संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली ज़ाहिर किया था। उन्होंने श्वेता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'हम दोनों शादी कर रहे हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे श्वेता, मेरी सोलमेट 11 साल पहले मिल गई थी और अब आखिरकार हम दिसंबर में शादी कर रहे हैं।'





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39xon3I

Post a Comment

0 Comments