कंगना रनौत ने किए विवादित ट्वीट तो लोग रितिक रोशन से मांगने लगे माफी

पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल में विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के बारे में कंगना ने कुछ आपत्तिजनक भाषा में ट्वीट्स किए जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह लोगों के निशाने पर आ गईं। कंगना के इन विवादित ट्वीट्स की आलोचना आम लोगों ही नहीं बल्कि कई सिलेब्रिटीज ने भी की है। अब कंगना के इन्हीं ट्वीट्स के कारण लोगों को की याद आई है। दरअसल कंगना रनौत ने में शामिल हुईं बुजुर्ग दादी के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। इसी बात पर कंगना सोशल मीडिया पर से उलझ पड़ीं। कंगना और दिलजीत की इस लड़ाई में लोगों ने रितिक रोशन का भी नाम खींच लिया और उनसे माफी मांगने लगे। बता दें कि एक समय पर कंगना ने दावा किया था कि वह रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में थीं और रितिक ने उनसे शादी का वादा करके धोखा दिया था। हालांकि रितिक रोशन ने कंगना के आरोपों को हमेशा झूठा बताया है। अब कंगना के हालिया बयानों के आधार पर लोगों को लगाता है कि शायद उस समय रितिक रोशन सही बोल रहे थे। देखें, कुछ यूजर्स के ट्वीट: बता दें कि लगभग 2 साल पहले कंगना ने राजीव मसंद के टॉक शो पर यह आरोप लगाया था कि रितिक रोशन ने उनका हैरसमेंट किया और वह उनकी स्टॉकिंग करते थे। कंगना ने यह भी दावा किया कि रितिक रोशन ने उनसे ब्रेकअप के बाद उन्हें (कंगना को) कई फिल्मों से भी निकलवा दिया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Io6ZDi

Post a Comment

0 Comments