खुशी कपूर ने पब्लिक किया इंस्टा अकाउंट, जान्हवी से ज्यादा ग्लैमरस हैं श्रीदेवी की छोटी बेटी

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी ग्लैमर की दुनिया में एंट्री कर चुकी हैं। अब उनकी छोटी बेटी के डेब्यू का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। जान्हवी अपनी लाइफ से जुड़ी ऐक्टिविटीज, तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। वहीं खुशी का अकाउंट अब तक प्राइवेट था। अब खुशी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। इसमें उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। सामने आईं की खूबसूरत तस्वीरें हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक करने की खबर आई थीं। उनके बाद एक और स्टारकिड ने अपने अकाउंट की प्रिवसी हटाई है। ऐक्ट्रेस की छोटी बहन खुशी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। शनाया और अर्जुन भी दिखे खुशी के साथ खुशी के 100K फॉलोअर्स हैं और अकाउंट वेरिफाइड है। हालांकि वह सिर्फ 409 लोगों को फॉलो कर रही हैं। खुशी के अकाउंट में उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बहन जान्हवी के साथ तस्वीरें हैं। इसके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और अर्जुन कपूर की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं। घर पर सबसे ज्यादा लाडली हैं खुशी खुशी की ग्लैमरस तस्वीरें देखकर आपको उनमें स्टार वाली झलक अभी से दिख जाएगी। उन्होंने कई खूबसूरत सोलो तस्वीरें शेयर की हैं। करण जौहर के टॉक शो पर जान्हवी और अर्जुन ने बताया था कि खुशी को घर पर काफी लाड़-प्यार मिलता है। उनके पिता बोनी कपूर खुशी को छोटी बच्ची की तरह ट्रीट करते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WH9unv

Post a Comment

0 Comments