फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं आलिया भट्ट, बताई एक बड़ी वजह

पिछले काफी समय से बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी चर्चा है। यहां तक कि ये भी खबरें आई थीं कि दोनों इसी साल दिसम्बर को शादी करने जा रहे हैं और यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। अब आलिया भट्ट ने अपनी शादी को लेकर खुद कुछ बातें कही हैं।

Alia Bhatt about her wedding it's too soon to get married right now: आलिया भट्ट ने शादी के सवाल पर कहा, शादी के लिए यह जल्दी होगी। उन्होंने कहा कि अभी वह केवल 25 साल की हैं।

फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं आलिया भट्ट, बताई एक बड़ी वजह

पिछले काफी समय से बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी चर्चा है। यहां तक कि ये भी खबरें आई थीं कि दोनों इसी साल दिसम्बर को शादी करने जा रहे हैं और यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। अब आलिया भट्ट ने अपनी शादी को लेकर खुद कुछ बातें कही हैं।

अभी आलिया शादी करने के मूड में नहीं
अभी आलिया शादी करने के मूड में नहीं

बाद में खबरें आईं कि कोरोना की वजह से फिलहाल इस शादी को टाल दिया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैन्स से हुए लाइव चैट के दौरान आलिया भट्ट से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। आलिया भट्ट ने अपनी शादी को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि अभी वह शादी करने के मूड में इसलिए नहीं क्योंकि वह अभी काफी छोटी हैं।

उन्होंने कहा- मैं केवल 25 साल की हूं
उन्होंने कहा- मैं केवल 25 साल की हूं

आलिया भट्ट ने कहा- हर कोई मुझसे क्यों पूछ रहा है कि मैं कब शादी करने वाली हूं। उन्होंने कहा- मैं केवल 25 साल की हूं, और मुझे लगता है कि अभी शादी करना काफी जल्द होगा।

दिसंबर के आखिरी 10 दिनों को लेकर थी चर्चा
दिसंबर के आखिरी 10 दिनों को लेकर थी चर्चा

इससे पहले खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की जा रही थी, लेकिन दोनों की फैमिली ने डिसाइड किया था कि शादी मुंबई में दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में की जाएगी।

कहा जा रहा था- शादी का फंक्शन 21 दिसंबर से
कहा जा रहा था- शादी का फंक्शन 21 दिसंबर से

जब शादी की तैयारी को लेकर जोर शोर से चर्चा थी तब रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर जिंदा थे। बताया गया था कि ऋषि कपूर के हेल्थ को लेकर भी फैमिली जल्द शादी करना चाहती है। खबरें थीं कि शादी का फंक्शन 21 दिसंबर से 4 चार दिन तक चलेगा लेकिन शादी की तारीख मौजूदा स्थिति पर तय की जाएगी।

दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल
दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तब सुर्खियों में आए थे, जब दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसमें दोनों कुत्ते को टहलाने के लिए जा रहे थे।

आलिया भट्ट पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं
आलिया भट्ट पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं

बताते चलें कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ रह रहे थे। ऋषि कपूर के निधन के दौरान आलिया भट्ट पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JejRw1

Post a Comment

0 Comments