मुंबई में इस समय सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू लगा रहा है। ऐसे में किसी तरह के डांस क्लब, पब या बार के खुलने का समय भी बदल दिया गया है। सोमवार 21 तारीख को सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए मुंबई के अंधेरी इलाके के ड्रगनफ्लाई क्लब में मुंबई पुलिस ने छापा मारा तो वहां 34 सिलेब्रिटीज समेत 7 पब के स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सिलेब्रिटीज में सिंगर , रैपर , रितिक रोशन की पूर्व पत्नी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी शामिल थे। पुलिस ने तय समय से ज्यादा देर तक पब खोलने और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने के जुर्म में आईपीसी की धारा 188 और 269 के तहत एफआईआर दर्ज कर सीआरपीसी की के सेक्शन 49 के तहत सभी सिलेब्रिटीज को नोटिस देकर जमानत पर छोड़ दिया। खबरों की मानें तो जब सुबह 3 बजे छापेमारी की कार्रवाई चल रही थी तो गुरु रंधावा, सुजैन खान और रैपर बादशाह पिछले दरवाजे से निकलकर भाग गए। हालांकि सुरेश रैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जॉइंट कमिश्नर (लॉ ऐंड ऑर्डर) विश्वास नागरे-पाटिल ने बताया कि सूचना मिलने पर डीसीपी राजीव जैन की टीम ने यह छापा मारा था। वहां रात में बाकायदा हाई-प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। कुल 34 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पार्टी में 19 लोग दिल्ली और पंजाब के थे जबकि 9 लोग साउथ मुंबई के थे, बाकी 7 लोग होटल के स्टाफ के थे। सभी 19 लोगों ने सुबह 7 बजे मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट ले ली।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aA6l1g
0 Comments