Viral Video: जब विराट कोहली और अपने देवरों के साथ बोट ट्रिप पर गई थीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में प्यारी सी बेटी के पैरंट्स बने हैं। दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे और पति-पत्नी के रूप में भी उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है। शादी के पहले भी विराट के दोस्तों के साथ अनुष्का की अच्छी ट्यूनिंग थी। रीसेंटली उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बोट पर अपने 'देवरों' के साथ एंजॉय करती दिख रही हैं। विराट के दोस्तों के साथ अनुष्का की मस्ती इस वीडियो में विराट-अनुष्का के साथ केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो केएल राहुल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। अनुष्का विराट के मैच में उनका हौसला बढ़ाने पहुंचती हैं। वह शादी के पहले भी स्टेडियम में देखी जाती थीं। विराट के साथी क्रिकेटर्स के साथ भी उनकी अच्छी ट्यूनिंग है। डिलिवरी के बाद अनुष्का की फिटनेस के चर्चे अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म के बाद उनकी फिट बॉडी के काफी चर्चे हैं। उनको देखकर बिल्कुल नहीं लग रहा है कि हाल ही में उनकी डिलिवरी हुई है। अनुष्का ने अपनी सेल्फी पोस्ट की थी जो सुर्खियों में थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37ro6NH

Post a Comment

0 Comments