वरुण धवन और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने 'तुझको मिर्ची लगी तो' ने सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच धूम मचा रखी है। वरुण धवन और सारा स्टारर यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक है। अब करिश्मा कपूर ने अपने इस गाने 'तुझको मिर्ची लगी तो' को याद करते हुए एक शानदार वीडियो शेयर किया है। करिश्मा ने अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए फैन्स से अपना डांस मूव्स दिखाने को कहा है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर फिल्म 'कुली नंबर 1' के 'तुझको मिर्ची लगी तो' गाने पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। करिश्मा कपूर के अलावा वरुण धवन ने इस इस गाने पर एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें सारा अली खान की जगह कोई और नजर आ रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान के अलावा परेश रावल, शिखा तलसानिया, जॉनी लीवर और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म का प्रीमियर 25 दिसंबर 2020 को ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mKvFns
0 Comments