वीडियोः अनिल कपूर ने तेज रफ्तार में चलाई साइकल, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने की तारीफ

बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर ने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से लोगों के दिल पर राज करते हैं। इसके साथ ही वह अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा रहते हैं और इतनी उम्र में आज भी युवाओं की प्रेरणा देते हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। अनिल कपूर ने शेयर किया वीडियो अनिल कपूर ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह चंडीगढ़ की सड़कों पर तेज रफ्तार में सायक्लिंग करते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर ने वीडियो के साथ लिखा, 'कार्डियो की मेरी एक सबसे पसंदीदा फॉर्म।' केंद्रीय मंत्री ने रिट्वीट किया वीडियो अनिल कपूर के इस वीडियो को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी अपने ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'क्या बात है अनिल कपूर जी। आप सभी जनरेशन के लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मुझे आपकी साइकल के बड़े और चोड़े टायर पसंद आए।' अनिल कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की आई थी खबर हाल में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि चंडीगढ़ में फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे अनिल कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, बाद में खबर आई कि अनिल कपूर कोरोना पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं। वह एकदम स्वस्थ हैं और चंडीगढ़ से वापस मुंबई लौट आए हैं। अनिल कपूर की आने वाली फिल्में वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अनिल कपूर आखिर बार डायरेक्टर मोहित सूरी की मल्टीस्टारर 'मलंग' में नजर आए थे। अब वह 'जुग जुग जियो', 'तख्त' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33K0p1c

Post a Comment

0 Comments