शेखर सुमन इस साल नहीं मनाएंगे जन्मदिन, कहा- सुशांत के लिए इतना तो कर ही सकता हूं

ऐक्टर ने शनिवार को खुलासा किया है कि वह इस साल 7 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा है कि वह की मौत के चलते कोई जश्न नहीं मनाएंगे। शेखर सुमन ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वह लगातार इस मामले पर मुखर रहे हैं। शेखर सुमन ने किया ट्वीट शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं 7 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। सुशांत के लिए कम से कम इतना तो मैं कर सकता हूं। किसी भी तरह के उत्साह का मूड नहीं है। इसकी बजाय मैं यह प्रार्थना करूंगा कि सुशांत के दोषी पकड़े जाएं और जल्दी से यह केस बंद हो।' शेखर सुमने को चमत्कार की उम्मीद शेखर सुमन ने ट्वीट किया था, 'बहुत सारे लोग मुझसे मिलते और पूछते रहते हैं कि सुशांत के मामले में क्‍या होगा? काश हमारे पर इसका उत्‍तर होता। एक दिन किसी चमत्‍कार की आशा और इसके लिए प्रार्थना के सिवा हम कर भी क्‍या सकते हैं।' 14 जून को मृत पाए गए थे सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत बीती जून 14 जून को मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने की थी। अब इस केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी एजेंसियां कर रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37GlsD9

Post a Comment

0 Comments