आलिया भट्ट के घर क्रिसमस डिनर में फैमिली संग शामिल हुए रणबीर कपूर

बॉलिवुड इंडस्ट्री में इस समय क्रिसमस सेलिब्रेशन चल रहा है और सिलेब्स पार्टी में जाते हुए स्पॉट हो रहे हैं। कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच के बाद अब सोनी राजदान और महेश भट्ट के क्रिसमस डिनर में और में शामिल हुए हैं। इन दोनों के अलावा अन्य लोगों ने भी पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने क्रिसमस डिनर को होस्ट किया था। इस पार्टी में रणबीर कपूर के अलावा मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर अपने पति भरत साहनी और अपनी बेटी समारा के साथ शामिल हुईं। वहीं, आलिया भट्ट की फैमिली से बहन शाहीन भट्ट और पिता महेश भट्ट भी पार्टी में मौजूद थे। रणबीर कपूर के करीबी दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी क्रिसमस की पार्टी में थे। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने इस क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी मां और बहन की साथ की तस्वीर शेयर की है। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट के साथ की अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोरोना महामारी वाली दिक्कत न होती तो शायद वे शादी के बंधन में बंध चुके होते। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि अपनी लाइफ में इस लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mPrIhi

Post a Comment

0 Comments