सोनू सूद फिर बने मसीहा, ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही बच्ची की मदद को आए आगे

बॉलिवुड ऐक्टर ने के कारण हुए लॉकडाउन में न केवल प्रवासी मजदूरों के खाने-पीने का इंतजाम किया बल्कि उन्हें उनके घर तक भी पहुंचाया। सोनू सूद इसके बाद भी रुके नहीं बल्कि लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उनसे मदद मांगते रहते हैं और सोनू सूद हर संभव तरीके से उनकी मदद करते भी हैं। हाल में सोनू एक 17 साल की से जूझ रही बच्ची की मदद को आगे आए हैं। एक ट्विटर यूजर ने करनाल की इस बच्ची की रिपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मदद की गुहार लगाई थी। इस ट्वीट में लिखा गया था कि अगर इस बच्ची का तुरंत इलाज न किया गया तो बहुत देर हो जाएगी। इसके जवाब सोनू सूद ने लिखा, 'देर कैसे हो जाएगी, आज इनकी सर्जरी हो जाएगी।' सोनू सूद ने अपने इस ट्वीट के साथ अपनी समाजसेवी संस्था 'इलाज इंडिया' के ट्विटर अकाउंट को भी टैग किया है। वैसे बता दें कि सोनू सूद के मदद करने के इस जज्बे से पूरे हिंदुस्तान में उनके फैन्स की संख्या में गजब का इजाफा हुआ है। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के डुब्बा टांडा गांव के लोगों ने अधिकारियों के मदद से सोनू सूद के सम्मान में एक मंदिर बना दिया है। इस मंदिर में सोनू सूद की एक मूर्ति भी लगाई गई है। मंदिर को रविवार 20 दिसंबर को खोला गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WCAwwv

Post a Comment

0 Comments