चालान होने पर विवेक ओबेरॉय ने मुंबई पुलिस का किया धन्यवाद, कहा- प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया...

मुंबई यातायात पुलिस ने बॉलिवुड ऐक्टर का शुक्रवार को 500 रुपये का चालान किया था। उनका यह चालान बिना हेलमेट पहने बाइक चलाकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने को लेकर हुआ था। बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो शेयर किया था। अब ऐक्टर ने चालान कटने पर प्रतिक्रिया दी है। विवेक ओबेरॉय ने इस वैलेंटाइन डे यानी रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह अपनी नई बाइक पर वाइफ प्रियंका अल्वा ओबेरॉय को बैठाकर ले जा रहे हैं। इस दौरान विवेक ओबेरॉय ने हेलमेट और मास्क नहीं पहने हुए थे। विवेक ओबेरॉय ने चालान कटने के बाद इस पर रेस्पॉन्स दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया! निकले थे नई वाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान! बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस पकड़ेगी। शुक्रिया मुंबई पुलिस, मुझे इसे बात का एहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें।' बताते चलें कि विवेक ओबेरॉय का चालान जारी करने वाले सांताक्रूज यातायात संभाग के अधिकारी ने बताया था कि उन्होंने मास्क भी नहीं पहना हुआ था जोकि कोविड-19 महामारी के दौरान अनिवार्य है। मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वीइकल ऐक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक ऐक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZBZWMd

Post a Comment

0 Comments