पंकज त्रिपाठी ने पूरा किया बचपन का सपना, वीडियो में देखें 'कालीन भैया' का नया टैलंट

बॉलिवुड ऐक्टर ने अपनी शानदार ऐक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर पंकज त्रिपाठी ने हर बार साबित किया है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। अब सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। पंकज त्रिपाठी को हाल ही में अपने बचपन का सपना पूरा करने का मौका मिला। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हैंडपैन नाम का इंस्ट्रूमेंट बजा रहे हैं। ऐक्टर ने इस इंस्ट्रूमेंट को अपने आप से पांच दिनों में बजाना सीखा। पंकज त्रिपाठी के इस टैलंट को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी खुद मानते हैं कि वह बचपन से ही कोई ना कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखना चाहते थे। ये उनका एक अधूरा सपना था जो कई साल बाद अब पूरा हो पाया है। पंकज त्रिपाठी की मानें तो उन्होंने सबसे पहले इस इंस्ट्रूमेंट को साल 2017 में यूरोप में देखा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी आखिरी बार डिजिटली रिलीज हुई फिल्म 'कागज' में नजर आए थे। पंकज त्रिपाठी आने वाले समय '83', 'संदीप और पिकीं फरार', 'मुंबई सागा', 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Nq3n5Z

Post a Comment

0 Comments