Flight Motion Poster: मौत के मुंह से बचने की कहानी है 'फ्लाइट'

हवाई जहाज के क्रेश होने की घटनाएं दिल दहला देती हैं। ऐसी घटनाओं में अक्सर कोई नहीं बचता है। अब ऐसे ही एक क्रेश की कहानी पर धमाकेदार फिल्म '' आने वाली है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति मौत से जिंदगी की जंग जीत कर जिंदा बच जाता है। फिल्म में लीड रोल में हैं और फिल्म के पोस्टर में प्लेन की बेल्ट पकड़े दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में मोहित चड्ढा के किरदार नाम रणवीर मल्होत्रा है। उनकी फ्लाइट 815 हादसे का शिकार हो जाती है जिसमें उनका कोई साथी नहीं बचता है। हादसे में बचने के बाद रणवीर कैसे जंगल में सर्वाइव कर पाता है यही फिल्म की कहानी है। फिल्म के मोशन पोस्टर में केवल एक डायलॉग है जिसमें कहा गया है 'आज मरने का मूड नहीं है।' देखें, मोशन पोस्टर: फिल्म फ्लाइट में मुख्य भूमिका में मोहित चड्ढा, पवन मल्होत्रा, जाकिर हुसैन, विवेक वासवानी, शिबानी बेदी हैं। फिल्म का डायरेक्शन सूरज जोशी ने किया है और यह 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3djw13t

Post a Comment

0 Comments