Photo: दूसरे बेटे को लेकर अस्पताल से घर निकले सैफ-करीना, साथ में दिखा तैमूर

और 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बन गए हैं। करीना कपूर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलिवरी से अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। 2 दिन से ज्यादा हॉस्पिटल में रहने के बाद अब करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दूसरे बेटे को लेकर अपने घर रवाना हो गए हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सैफ और करीना कार में रवाना होते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में सैफ की गोद में बैठा भी दिखाई दे रहा है। इससे पहले परिवार के कई लोग और नजदीकी दोस्त करीना कपूर को देखने के लिए हॉस्पिटल में आए थे। बता दें कि करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के चार साल बाद करीना ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। अब करीब 4 साल बाद वह दूसरी बार फिर से मां बनी हैं। करीना दूसरे बच्चे की डिलिवरी के लिए बड़े घर में शिफ्ट हुई हैं। यह घर उनके पिछले घर से बड़ा है और दोनों बच्चों के स्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NMsTlU

Post a Comment

0 Comments