The Kapil Sharma Show: जब 'मशहूर गुलाटी' सुनील ग्रोवर ने कर दी थी कपिल की बोलती बंद, देखिए ये 5 धमाकेदार वीडियो

जब से खबर आई है कि सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर रहे हैं, तब से फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं हैं। एक तरफ जहां वो सुनील और कपिल को जल्द ही साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर वो सलमान खान की तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि सलमान खान ही सुनील और कपिल के बीच की दूरियां मिटाकर उन्हें एक साथ लाने की कोशिशें कर रहे हैं। सलमान, कपिल के कॉमिडी शो के प्रड्यूसर हैं और सुनील ग्रोवर के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग हैं। वह चाहते हैं कि सुनील और कपिल पहले की तरह एक साथ काम करें और धमाल मचा दें। सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो में गुत्थी, रिंकू देवी और डॉ मशहूर गुलाटी समेत कई और किरदार निभाए और सबको हंसी से लोट-पोट कर दिया था। आज भी लोग सुनील ग्रोवर को मशूर गुलाटी और गुत्थी के नाम से याद करते हैं। साल 2016 में सबकुछ बदल गया। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ऐसा झगड़ा हुआ, जिसने न सिर्फ पूरी टीम को तोड़ दिया, बल्कि कपिल और सुनील ग्रोवर की दोस्ती भी टूट गई थी। हालांकि इसके 1-2 साल बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सब ठीक भी हो गया। बस इंतजार था कि दोनों कब एक साथ एक ही शो में आएं। अब यह इंतजार जल्द ही पूरा होने जा रहा है। तब तक आप यहां देखिए सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जबरदस्त कॉमिडी के धमाकेदार वीडियो:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jVAFpz

Post a Comment

0 Comments