वरुण धवन के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने उन्हें बना डाला मोगली, माधुरी दीक्षित ने शेयर की सबसे प्यारी तस्वीर

आज 24 अप्रैल को वरुण धवन () अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वरुण धवन () के जन्मदिन पर अर्जन कपूर से लेकर सारा अली खान और माधुरी दीक्षित जैसे तमाम ऐक्टर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया है। अर्जुन कपूर ने वरुण धवन को जुहू का शर्टलेस वंडर बर्थडे विश करते हुए उन्हें जुहू का शर्टलेस वंडर बताया है। अर्जुन ने कई तस्वीरों और वीडियो को मिलाकर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने वरुण धवन की तुलना मोगली से करते हुए उनकी सारी शर्टलेस तस्वीरें और वीडियो को एकसाथ पोस्ट किया है। 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ नजर आईं सारा अली खान ने भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। फिल्म 'कुली नंबर 1' की झलक शेयर करते हुए उन्होंने स्टे सेफ का मेसेज भी लिखा है। माधुरी दीक्षित ने भी वरुण धवन को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। अनिल कपूर ने भी वरुण धवन को बर्थडे विश करते हुए 'जुग जुग जीयो' लिखकर आशीर्वाद दिया है। बता दें कि वरुण धवन की शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे है, लेकिन कोरोना को लेकर इस वक्त मुंबई में जिस तरह के हालात नजर आ रहे हैं ऐसे में पार्टी-वार्टी सब कैंसिल है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32IRxbh

Post a Comment

0 Comments