रुब‍िना दिलैक ने वेडिंग एनिवर्सरी पर अभ‍िनव के लिए लिखा स्‍वीट मेसेज, वीडियो में दिखा इश्‍क

'बिग बॉस 14' की विनर () और () सोमवार, 21 जून 2021 को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह (Wedding Anniversary) मना रहे हैं। हालांकि, अभ‍िनव शुक्‍ला इन दिनों केपटाउन में हैं और 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' की शूटिंग कर रहे हैं, ऐसे में रुबिना ने पति को विश करते हुए एक मजेदार खुशनुमा वीडियो शेयर किया है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रुबिना और अभ‍िनव ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों के बीच की कैमिस्‍ट्री हम सभी 'बिग बॉस 14' में देख चुके हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि दोनों एक-दूसरे के लिए परफैक्‍ट मैच हैं। रुबिना ने अपने पोस्‍ट में लिखा है कि वह अभ‍िनव को बहुत मिस कर रही हैं। रुबिना ने लिखा प्‍यार भरा मेसेज रुबिना दिलैक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दोनों मियां-बीवी ट्रेकिंग एंजॉय कर रहे हैं। रु‍बिना वीडियो बना रही हैं। यह वीडियो दोनों के साथ गुजारे सबसे खूबसूरत लम्‍हों में से एक है। वीडियो शेयर करते हुए रुबिना ने कैप्‍शन में लिखा है, 'तुम मेरी ताकत हो, तुम मेरी कमजोरी हो! तुम ही मेरी रोशनी हो, तुम ही मेरा अंधकार हो... तुम ही तूफान, तुम ही शांति हो... मैं तुम्‍हारे साथ हर दिन बढ़ते हुए खुशनसीब महसूस करती हूं और हमारे पागलपन का आनंद ले रही हूं ….. लव यू माय मंचकिन अभ‍िनव शुक्‍ला।' ट्विटर पर फैन्‍स #RubiNavDay पर दे रहे बधाई रुबिना और अभ‍िनव की सालगिरह पर उनके फैन्‍स भी खासे उत्‍साहित हैं। ट्विटर पर सुबह से ही #RubiNavDay ट्रेंड हो रहा है। फैन्‍स जहां एक ओर रुबिना और अभ‍िनव की प्‍यार भी तस्‍वीरें शेयर कर रहें, वहीं दोनों को एक आइडल कपल बता रहे हैं। रुबिना ने शेयर किया था फनी वीडियो रुबिना ने इससे पहले अभ‍िनव शुक्‍ला के लिए एक फनी वीडियो शेयर किया था। इसमें रुबिना ने कहा था कि वह अभ‍िनव को खा जाना चाहती हैं। इसमें रुबिना ने अभ‍िनव के साथ अपनी एक फोटो को क्रॉप कर वीडियो में लगाय और उसके सामने 'आऊं आऊं' जैसी आवाजें निकालती नजर आईं। कोविड पॉजिटिव हो गई थीं रुब‍िना दिलैकरुबिना दिलैक बीते दिनों कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। इस दौरान वह अपने होमटाउन में थीं और वहीं क्‍वॉरंटीन हो गईं। जबकि अभ‍िनव शुक्‍ला मुंबई में अकेले थे। इसी बीच अभ‍िनव को 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' में हिस्‍सा लेने के लिए लॉकडाउन रवाना होना पड़ा। लिहाजा, दोनों मिल नहीं सके और फोन पर ही एक-दूसरे को देख सके और बात कर सके। मुंबई लौट आई हैं रुबिना द‍िलैकरुबिना दिलैक अब कोविड नेगेटिव हैं। वह मुंबई लौट आई हैं और उन्‍होंने अपने टीवी शो 'शक्‍त‍ि: अस्‍त‍ित्‍व के एहसास की' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जबकि अभ‍िनव शुक्‍ला का शो 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' जुलाई महीने में टीवी पर प्रसारित होने वाला है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cWGMYC

Post a Comment

0 Comments